वायरल इन्फेक्शन होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:09

वसंत ऋतु के दस्तक देने के साथ ही मौसम ने करवट बदल ली है। इस बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिससे लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। वैसे वायरल इंफेक्शन से हर कोई प्रभावित हो सकता है, लेकिन जिन लोगों की इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होती है। उन पर वायरल इंफेक्शन का असर अधिक रहता है।

वहीं, जिन लोगों की इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग होती है, उन पर वायरल इंफेक्शन का असर कम रहता है। ये असर कभी एक दिन के लिए तो कभी लम्बे समय तक के लिए रहता है। अगर सही समय और सही तरीके से उपचार न किया जाए, तो इसका प्रभाव एक सप्ताह तक रहता है।

हालांकि, कई मामले में उपचार के बाद भी सर्दी, खांसी और बुखार से निजात नहीं मिलता है। ऐसे मौके पर लोग अपनी दवाइयों को बार बार बदलते हैं, ताकि वे स्वस्थ हो सके। इसके बाबजूद वायरल इंफेक्शन खत्म नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको वायरल इंफेक्शन से निजात पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवा बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप वायरल इंफेक्शन और इससे होने वाली बिमारियों जैसे सर्दी, खांसी और बुखार से निजात पा सकते हैं।

पानी

जब कभी वायरल इंफेक्शन की शिकायत हो तो ऐसे दिनों में पानी खूब पियें, क्योंकि बीमार रहने की वजह से अथवा सर्दी, खांसी की वजह से शरीर में डीहायड्रेशन की समस्या आ जाती है। ऐसी परिस्थिति में खूब पानी पियें। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बेहद महत्वपूर्ण है। जिसकी पूर्ति पानी बहुत ही अच्छे तरीके से करता है।

तुलसी की चाय

आयुर्वेद में तुलसी को औषधि बताया गया है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और बुखार में आराम मिलता है। जब कभी वायरल इंफेक्शन की समस्या हो तो तुलसी की चाय यानि की काढ़ा का सेवन करें। इसे आप नियमित अंतराल पर लें। ऐसा करने से आपको वायरल इंफेक्शन में जल्द आराम मिलेगा। आप अपनी स्वादानुसार तुलसी की चाय में लॉन्ग, काली मिर्च अथवा अदरक डालकर इसका टेस्ट बढ़ा सकते हैं।

हल्दी और अदरक

वायरल इंफेक्शन में हल्दी और अदरक दवा और दुआ दोनों चीज़ों का काम करता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी और एक चमच अदरक पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच में पका लें, फिर इसे ठंडा करके पियें। इसके सेवन से बुखार बहुत जल्द गायब हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info